जुलाई 6, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी की

चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।। बिहार में बांकीपुर, गुजरात में मंजलपुर और मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन 13 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे और 14 जुलाई को दस्तावेजों की जांच की जाएगी और 30 जुलाई को मतदान होगा।
 
बिहार में, बांकीपुर सीट पर उपचुनाव मौजूदा सांसद नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण और गुजरात में मंजलपुर विधानसभा सीट, योगेशभाई नारंदास पटेल के निधन के कारण तथा मध्य प्रदेश में, राजेंद्र भारती की अयोग्यता के कारण दतिया सीट पर खाली हुई थी।