जुलाई 6, 2026 12:26 अपराह्न

printer

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। ये सीटें राज्यसभा सदस्य सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। चुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी। इन सीटों के लिए मतदान 24 जुलाई को होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी।