राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बैंगलोर जोन, आठ परिसरों पर तलाशी अभियान चला रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार यह मामला इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के लिए व्यक्तियों की भर्ती से संबंधित है। इसमें इकरा वेलफेयर ट्रस्ट, गाइडेंस फॉर मैनकाइंड और बैंगलोर स्थित अन्य व्यक्ति शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद, जांच एजेंसी ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दाखिल किया। प्रवर्तन एजेंसी ने कहा कि आरोप पत्र से पता चला है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़े थे और बैंगलोर के भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए प्रेरित कर कट्टरपंथी बना रहे थे। आगे की जांच जारी है।
News On AIR | जुलाई 21, 2026 12:08 अपराह्न
ईडी ने बैंगलोर में आईएसआईएस से जुड़े एक मामले में आठ परिसरों पर छापेमारी की