मई 29, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

कांगो में इबोला का प्रकोप बेहद जटिल स्थिति में पहुंच गया है: डब्लू.एच.ओ. प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला का प्रकोप बेहद जटिल स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में संघर्ष, असुरक्षा, लोगों का विस्थापन, खाद्य संकट और सामुदायिक अविश्वास जैसी समस्याएं संक्रमण नियंत्रण के प्रयासों में बड़ी बाधा बन रही हैं।

श्री टेड्रोस ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रभावित समुदायों को यह संदेश देना है कि वे अकेले नहीं हैं और डब्लू.एच.ओ उनकी सहायता के लिए मौजूद है।उन्होंने बताया कि डब्लू.एच.ओ. की टीमें पहले से ही पूर्वी इटुरी प्रांत के बुनीय क्षेत्र में काम कर रही हैं और वे स्वयं भी स्थिति का आकलन करने वहां जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब-तक इस प्रकोप में 1,000 से अधिक संदिग्ध मामले और 238 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं।

17 मई को डब्लू.एच.ओ. ने इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था, जबकि अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी इसे महाद्वीपीय आपात स्थिति बताया है।