जुलाई 14, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

कोलकाता में आज दिव्य कला मेला शुरू होगा, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी करेंगे उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज दिव्य कला मेला शुरू होगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मेले का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और राज्य मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहेंगे। यह मेला 22 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई- नमस्ते दिवस भी मनाया जाएगा।