जुलाई 22, 2026 5:50 अपराह्न

printer

राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक मेफेड्रोन के गुप्त संयंत्र का किया भंडाफोड़

राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक आवासीय परिसर से संचालित मेफेड्रोन के गुप्त संयंत्र का भंडाफोड़ किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस अवैध मादक पदार्थ के निर्माण और तस्करी नेटवर्क में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान, निदेशालय ने मेफेड्रोन के गुप्त निर्माण में प्रयुक्त अत्याधुनिक उपकरणों सहित एक पूर्णतः कार्यरत अवैध प्रयोगशाला का पता लगाया।
 
मंत्रालय ने बताया कि तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप एक किलोग्राम से अधिक मेफेड्रोन, छह किलोग्राम से अधिक नियंत्रित रसायन 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन और मेफेड्रोन के निर्माण में प्रयुक्त अन्य रसायन बरामद किए गए।