दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध शराब तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुण्डका से गिरफ्तार किया है और उसके पास से हरियाणा-मार्क वाली लगभग पंद्रह सौ क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी आबकारी अधिनियम के 2 मामलों में शामिल रहा है।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को बवाना से गिरफ़्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से हरियाणा-मार्क वाली अवैध शराब की 200 क्वार्टर बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।