जुलाई 4, 2026 5:53 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक स्थानीय और दो अफ्रीकी निवासी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 ग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल होने वाले तीन दुपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। पुलिस ने बताया कि पुछताछ के दौरान दोनों अफ्रीकी नागरिक वैध पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत करने में असफल रहे। 
 
वहीं, एक अन्य मादक पदार्थ तस्करी मामले में, एक आरोपी को सीलमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से साढ़े तीन सौ ग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।