जुलाई 6, 2026 8:31 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक मॉड्यूल आतंकी गतिविधियों से जुड़ा था, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था।