नवम्बर 11, 2026 11:04 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली उच्च न्यायालय ने छठ पूजा पर 16 नवंबर को उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में अवकाश घोषित किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को उच्च न्यायालय और दिल्ली की अधीनस्थ न्‍यायालयों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने भी छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन दिल्ली सरकार के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और स्वायत्त निकायों के कार्यालय बंद रहेंगे।