भारत और इक्वाडोर के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का छठा दौर कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व रुद्रेंद्र टंडन ने किया, जबकि इक्वाडोर के
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश मामलों और मानव गतिशीलता के उपमंत्री अलेजांद्रो दावालोस ने किया।विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
भारत यात्रा के दौरान दावालोस ने वाणिज्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव और औषध विभाग के सचिव के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। उन्होंने भारतीय व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।