जुलाई 19, 2026 5:47 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस से पहले 15 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी

दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा 2026 अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के लिए लगभग दो लाख तिरंगे दिल्‍ली के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार कराए जाएंगे, जिससे महिलाओं और स्थानीय समूहों को आजीविका तथा आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि पूरे दिल्ली में 15 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी तिरंगे भारतीय ध्वज संहिता 2002 और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा जन-भागीदारी की भावना को मज़बूत करने का भी एक अवसर है।