सर्दियों के मौसम में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क अधिसूचित कर दिया है। इसका उद्देश्य नागरिकों, उद्योगों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निर्माण एजेंसियों को नवंबर से पहले पर्याप्त तैयारी का समय उपलब्ध कराना है, ताकि दिल्लीवासियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह व्यवस्था सामान्यतः हर वर्ष 1 नवंबर से 28 फरवरी तक ग्रेडेड रिस्पोन्स एक्शन प्लान के साथ लागू रहेगी। इस फ्रेमवर्क के अंतर्गत कई प्रावधान हैं, जिनमें वैध प्रदुषण नियंत्रण प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ही पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलेगा, एक नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना रहेगा, खुले में कचरा जलाने पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाएगी, जैसे प्रावधान शामिल हैं।
News On AIR | जून 19, 2026 6:07 अपराह्न
सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क अधिसूचित किया