दिल्ली सरकार ने अब प्रत्येक निजी विद्यालयों में स्कूल लेवल फी रेगुलेशन समिति के गठन करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस समिति का गठन, दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 के अंतर्गत किया गया है। श्री सूद ने बताया कि यह समिति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 तक की फीस तय करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी फीस बढ़ोतरी से पहले अभिभावकों की भागीदारी और सहमति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे फीस तय करने की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। श्री सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और अभिभावक हितैषी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 7:06 अपराह्न | private school
दिल्ली सरकार ने प्रत्येक निजी विद्यालयों में स्कूल लेवल फी रेगुलेशन समिति के गठन करने का दिया निर्देश