मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर बुधवार सुबह तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। ओडिशा के कई हिस्सों में मंगलवार से गुरुवार तक तेज से अत्यधिक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। ओडिशा सरकार ने इसे देखते हुए आपदा तैयारियों को तेज कर दिया है, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल पूरी तरह सतर्क है। राज्य के पांच जिलों के शैक्षणिक संस्थान बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 10:09 अपराह्न
चक्रवाती तूफान के बुधवार तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की आशंका