भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था ने वैश्विक अनिश्चितताओं का बखूबी सामना किया है और विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनी हुई है। जुलाई बुलेटिन में प्रकाशित अर्थव्यवस्था की स्थिति पर एक लेख में बैंक ने कहा है कि मजबूत घरेलू मांग और लचीले औद्योगिक तथा सेवा क्षेत्रों ने अस्थिर भू-राजनीति और आपूर्ति श्रृंखला के दबावों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गति को बनाए रखने में मदद की है।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 9:32 अपराह्न
देश की अर्थव्यवस्था ने वैश्विक अनिश्चितताओं का बखूबी सामना किया: भारतीय रिज़र्व बैंक