भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि 26 मई को वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद से देश ने अभूतपूर्व आत्मविश्वास और एक नए सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण देखा है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नवीन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन और ‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना से प्रेरित पिछले 12 के कार्यकाल को एक ऐतिहासिक यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में, भारत आज आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रहारों और सशस्त्र बलों के बढ़ते शौर्य के बल पर अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सुरक्षित, सक्षम और पूरी तरह से तैयार है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र और अंत्योदय के सर्वोच्च सिद्धांत के आधार पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नीतियों को मात्र दस्तावेजों तक सीमित न रखकर उन्हें देश के वास्तविक परिवर्तन और जन-कल्याण के सशक्त माध्यमों में बदल दिया है।