जुलाई 27, 2026 7:35 अपराह्न | agannath Temple in Puri.

printer

पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का समापन

ओडिशा में, विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का समापन अनुष्ठान, वार्षिक नीलाद्री बीजे, आज पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में मनाया जा रहा है। यह पवित्र अनुष्‍ठान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की गर्भगृह में स्थित रत्न सिंहासन पर वापसी का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालु इस दिव्य वापसी के साक्षी बनने के लिए पुरी में एकत्रित हुए हैं। यह रथ यात्रा उत्सव का भव्य समापन है।