अक्टूबर 21, 2026 8:28 अपराह्न

printer

प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में सालाना आधार पर 7.9 प्रतिशत की वृद्धि

प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) में इस वर्ष सितंबर महीने में सालाना आधार पर 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि यह बढ़त अगस्त में दर्ज 5.9 प्रतिशत की संशोधित वृद्धि दर से अधिक है।

आज जारी हुए शुरुआती अनुमानों के अनुसार, पिछले महीने 9 प्रमुख क्षेत्रों में से 6 में सकारात्मक वृद्धि देखी गई हैं। इनमें सालाना आधार पर लौह अयस्क, बिजली उत्पादन, कोयला खनन, रिफाइनरी उत्पादों के विनिर्माण, सीमेंट और स्टील उत्पादन में तेजी आई है।