पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता में अरण्य सप्ताह कार्यक्रम में बिजली गिरने से बचाव के लिए नारियल के पेड़ लगाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नारियल के पौधे वितरित करने का अनुरोध किया। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित बोनोबितान जैव विविधता पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 7 करोड़ 20 लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इनमें 9 लाख पौधे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी रथयात्रा के अवसर पर पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले शिविरों से भी पौधे वितरित किए जाएंगे। अरण्य सप्ताह 20 जुलाई तक चलेगा।
News On AIR | जुलाई 14, 2026 2:01 अपराह्न
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने अरण्य सप्ताह कार्यक्रम में बिजली गिरने से बचाव के लिए नारियल के पेड़ लगाने पर जोर दिया