जुलाई 6, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भोपाल में डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍मार्ट औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव भोपाल के सतगढ़ी में आज डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍मार्ट औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क राज्‍य की औद्योगिक विकास यात्रा में मील का पत्‍थर होगा। देश के लगभग दो सौ शीर्ष उद्योगपति निवेशक और औद्योगिक प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
र्स्‍माट औद्योगिक पार्क लगभग 173 एकड़ भूभाग में फैला होगा। यह पार्क भोपाल और आस-पास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए नया केन्‍द्र बनेगा। इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रोजगार सृजित होने की आशा है। भोपाल और आस-पास के क्षेत्रों के युवा विशेष रूप से इससे लाभान्वित होंगे।