दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली में 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आधिकारिक शुभंकर का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेल के बुनियादी ढांचा को मजबूत करने, कोचिंग सुविधाओं में सुधार करने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि कई राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक रसद और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेगी।
चैंपियनशिप इस महीने की 27 तारीख से अगले महीने की 2 तारीख तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।