जुलाई 13, 2026 1:44 अपराह्न

printer

बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार हेलीकॉप्टर पर्यटन और हवाई पर्यटन सेवा योजना का शुभारंभ किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में आयोजित एक समारोह में बिहार हेलीकॉप्टर पर्यटन और हवाई पर्यटन सेवा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेवा के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को बिहार को अधिक सुविधाजनक तरीके से देखने और अनुभव करने में सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने आगे कहा कि साप्ताहिक हवाई पर्यटन सेवा को भविष्य में दैनिक सेवा में विस्तारित किया जाएगा।

योजना के पहले चरण में पटना, वाल्मीकिनगर, मां मुंडेश्वरी और राजगीर को शामिल किया गया है। राज्य सरकार प्रति टिकट 15 हजार 422 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा 18 जुलाई से शुरू होगी और प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होगी।