केंद्र ने झारखंड के 126 किलोमीटर से अधिक लंबे रांची-महुलिया खंड पर सड़क निर्माण कार्य के लिए 214 करोड़ उनासी लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। रांची से सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस परियोजना को रांची और जमशेदपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है और इसके सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।
News On AIR | जून 15, 2026 3:12 अपराह्न
केंद्र ने झारखंड के रांची-महुलिया खंड पर सड़क निर्माण कार्य के लिए 214 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत किए