केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र में हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई हवाई अड्डे के जरिए औषधि आयात की अनुमति दे दी है। इसका उद्देश्य औषधि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और व्यापार को आसान बनाना है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम 1945 के अंतर्गत नवी मुंबई हवाई अड्डे को औषधि आयात के रूप में अधिसूचित किया है। देश में औषधि आयात के लिए अधिसूचित हवाई अड्डों की कुल संख्या अब 42 हो गई है।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 11:52 पूर्वाह्न
केन्द्र सरकार ने नवी मुंबई हवाई अड्डे के जरिए औषधि आयात की अनुमति दी