केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामी उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने कल जारी अधिसूचना में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967 के तहत आई.आर.एफ. को गैरकानूनी संगठन घोषित किया है। मंत्रालय ने संगठन पर देश की सुरक्षा, सांप्रदायिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के लिए नुकसानदेह गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि यह फैसला आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दर्शाता है। मंत्रालय के अनुसार, संगठन सांप्रदायिक नफरत भड़काने, आतंकवाद को बढ़ावा देने और अलगाववादी विचारधारा फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल रहा है।
News On AIR | नवम्बर 14, 2026 10:17 पूर्वाह्न
केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन आईआरएफ पर प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ाया