विपक्षी दलों के विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शनों के बीच आज असम विधानसभा के 16वें सत्र का आरंभ हुआ। नवगठित विधानसभा का यह पहला बजट सत्र 26 कैलेंडर दिनों में फैले 16 कार्य दिवसों का होगा। वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट अनुमान) 10 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र में 16 से 21 जुलाई तक अवकाश रहेगा और यह 31 जुलाई को समाप्त होगा।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 1:51 अपराह्न
असम विधानसभा का बजट सत्र शुरू