मई 28, 2026 5:24 अपराह्न

printer

भाजपा ने अभिषेक देबरॉय को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक अभिषेक देबरॉय को तत्काल प्रभाव से भाजपा त्रिपुरा प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक देबरॉय राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति को स्वीकृति दी।
 
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विश्वास व्यक्त किया कि देबरॉय के गतिशील नेतृत्व और संगठनात्मक दूरदर्शिता से त्रिपुरा में भाजपा और मजबूत होगी।