भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम को मंज़ूरी दी है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि कल है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्तूबर को होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव होगा।