जुलाई 19, 2026 7:40 पूर्वाह्न

printer

भाजपा ने सरकार के 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को देश की बड़ी नीतिगत उपलब्धियों में से एक बताया

भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को देश की बड़ी नीतिगत उपलब्धियों में से एक बताया है। पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस योजना से किसानों की आय बढ़ी है, देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का आकलन राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि उसके परिणामों के आधार पर किया जाना चाहिए।

अमित मालवीय के अनुसार, वर्ष 2014-15 से अब तक इस कार्यक्रम से किसानों को करीब एक लाख 66 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। वहीं, कच्चे तेल के आयात में कमी आने से देश ने करीब एक लाख 98 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत की है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आई है और चीनी मिलों की आय बढ़ने से गन्ना किसानों को भुगतान भी पहले की तुलना में तेजी से हो रहा है।