भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान खुफिया विभाग के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य लोगों को अंकित शर्मा की हत्या का दोषी ठहराए जाने के फैसले का स्वागत किया। श्री भाटिया ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वोट-बैंक की राजनीति के लिए हुसैन का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने श्री केजरीवाल पर मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली दंगों को भड़काने और प्रायोजित करने का आरोप लगाया। श्री भाटिया ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निचले स्तर की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
News On AIR | जुलाई 14, 2026 1:18 अपराह्न
भाजपा ने अंकित शर्मा हत्या मामले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर दोषियों का समर्थन करने का आरोप लगाया