असम सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में 1.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के व्यय का प्रस्ताव रखा है। वहीं, राज्य के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद – जीडीपी के तीन प्रतिशत के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रखा गया है। असम विधानसभा के 16वें सत्र का पहला पूर्ण बजट आज विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस आवंटन से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर, गुवाहाटी सैटेलाइट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की पहल और क्षेत्रीय बिजली बुनियादी ढांचे के उन्नयन सहित अन्य परियोजनाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिनका उल्लेख बजट भाषण में किया गया था।