वार्षिक अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर आज शुरू हुई। यात्रा नुनवान-पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से सुचारू रूप से चल रही है।
सुबह-सुबह बेस कैंप से निकले हज़ारों यात्री “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच कठिन रास्तों पर पैदल यात्रा करते हुए देखे जा रहे हैं।