आंध्र प्रदेश सरकार ने आज विशाखापत्तनम तट के पास मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से लापता हुए छह मछुआरों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।
राज्य के आबकारी और खान मंत्री कोल्लू रविंद्र ने विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी अभिषेक किशोर और मत्स्य आयुक्त राम शंकर नाइक के साथ हार्बर मैकेनाइज्ड बोट एसोसिएशन भवन में परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल के सहयोग से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।