प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की ई-नीलामी का आठवां चरण 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस चरण में दिल्ली के विभिन्न पहलुओं को दिखाने वाली 30 यादगार स्मृति-चिह्न शामिल हैं।
इन 30 स्मृति-चिह्नों में 9 फोटो फ्रेम, 9 यादगार वस्तुएं और 6 मूर्तियां तथा प्रतिमाएं शामिल हैं। इस संग्रह में दिल्ली मेट्रो के दो मॉडल, खेल से जुड़ी यादगार वस्तु, धार्मिक वस्तुएं, एक पेंटिंग, कलाकृतियां और हस्तशिल्प की वस्तुएं भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि नीलामी से मिलने वाली राशि ‘नमामि गंगे प्रोजेक्ट’ में जाएगी। नीलामी की तिथियों, इसमें शामिल होने की जानकारी और पूरी कैटलॉग के लिए, प्रधानमंत्री यादगार वस्तु ई-नीलामी पोर्टल: pmmementos.gov.in देखें।