जून 16, 2026 9:19 पूर्वाह्न

printer

फ्रांस के एवियन में शुरू हुआ 52वां जी-7 शिखर सम्मेलन

52वां जी-7 शिखर सम्मेलन कल फ्रांस के एवियन में शुरू हुआ। इसमें विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने “प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना” विषय पर एक कार्यकारी रात्रिभोज का आयोजन किया।

इससे पहले, श्री मैक्रॉन ने शिखर सम्मेलन में जी-7 देशों के नेताओं का औपचारिक रूप से स्वागत किया, जिनमें अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा शामिल थे।

तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान, नेताओं के वैश्विक असंतुलन कम करने, प्रमुख भू-राजनीतिक संकट से निपटने, बच्चों से संबंधित मुद्दों और संगठित अपराध तथा धन के अवैध लेन देन के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करने की उम्‍मीद है। जी-7 शिखर सम्मेलन एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जिसे प्रतिवर्ष जी-7 सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका के नेता आयोजित करते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला