सितम्बर 16, 2026 10:27 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल का 43वां कमांडर्स कॉन्फ्रेंस कल से नई दिल्ली में होगा शुरू

भारतीय तटरक्षक बल का 43वां कमांडर्स कॉन्फ्रेंस कल से नई दिल्ली में शुरू होगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस तीन दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन मौजूदा और उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों, परिचालन तत्परता और संसाधन तैनाती, क्षमता वर्धन और बल के आधुनिकीकरण की योजना, तथा राष्ट्रीय समुद्री रणनीति के अनुरूप संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर केन्द्रित होगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह संवादात्मक विमर्श भारतीय तटरक्षक बल को मजबूत बनाने और समुद्री हितों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उसकी भूमिका बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करेगा। सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने की पहल की भी समीक्षा की जाएगी। यह भारत के संप्रभु समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए समर्पित, मजबूत, आधुनिक और भविष्योन्मुखी भारतीय तटरक्षक बल तैयार करने के निरंतर प्रयासों से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है।