सितम्बर 16, 2026 6:43 पूर्वाह्न

printer

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण उत्तराखंड के औली में शुरू

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण कल उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह औली विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। यह अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी आयोजित किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन व्‍यवस्‍था को मजबूत करना, उभरती चुनौतियों का समाधान करना और द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस अभ्यास का लक्ष्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में एकीकृत युद्ध समूहों (आईटीबी) के उपयोग के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है, जिसमें पैदल सेना के प्रधान अभियानों पर विशेष जोर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इससे अंतर-संचालनीयता मजबूत होगी, सर्वोत्तम परिचालन पद्धतियों का आदान-प्रदान सुगम होगा और संयुक्त योजना और क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण में निगरानी के लिए ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों का उपयोग शामिल होगा, साथ ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।