पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारत को जीत के लिये 160 रन चाहिये थे और उसने के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 14 ओवर 5 गेंदों में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाये । संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, जबकि अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए।
ईशान किशन 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 159 रन बनाये । कप्तान इब्राहिम जादरान 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर बनाया। श्रंखला का तीसरा और अंतिम मैच कल दिल्ली के उसी मैदान पर खेला जाएगा।