जुलाई 8, 2026 8:40 अपराह्न | Khelo India Youth Games 2026

printer

8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा तेलंगाना

तेलंगाना, 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज इस बात की घोषणा की। श्री मांडविया ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश भर में जमीनी स्तर पर खिलाडियों को मंच प्रदान करने के दृष्टिकोण से प्रेरित है।