अगस्त 30, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निर्वाचन आयोग आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान आपत्तियां और शिकायतें दर्ज कराने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर मौजूदा 16 सितंबर की समय-सीमा को चार सप्ताह बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की निर्धारित तारीख, 19 अक्टूबर, को भी बदलने का अनुरोध किया है।