जून 27, 2026 6:43 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके ने डीएमके के साथ नौ वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ा

तमिलनाडु में, वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके पार्टी ने डीएमके के साथ नौ वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ दिया है। चेन्नई में आज पार्टी महासचिव वाइको की अध्यक्षता में आम परिषद की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन से अलग होने का प्रस्ताव पारित किया गया। एमडीएमके पार्टी 2017 में डीएमके नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन में शामिल हुई थी। पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का कारण बताते हुए आरोप लगाया कि एमडीएमके को कमजोर करने के प्रयास किए गए थे। एमडीएमके के दो विधायक हैं।