कतर में आग की घटना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तमिलाडु सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीनों पीड़ितों के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विदेश मंत्रालय और कतर में स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से समन्वय किया जा रहा है।
News On AIR | जून 23, 2026 6:04 अपराह्न
कतर में आग की घटना से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तमिलाडु सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की