तमिलनाडु सरकार ने कावेरी नदी का पानी तुरंत छोड़ने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। राज्य सरकार का आरोप है कि कर्नाटक तय मात्रा से कम पानी छोड़ रहा है। कावेरी जल विनियमन समिति ने कर्नाटक को 29 जुलाई से 15 दिन तक रोजाना 3 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। राज्य का कहना है कि इसके बावजूद पानी की आपूर्ति कम रही है। राज्य सरकार ने कहा कि कर्नाटक के जलाशयों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।
News On AIR | अगस्त 3, 2026 8:14 अपराह्न
तमिलनाडु सरकार ने कावेरी नदी का पानी तुरंत छोड़ने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की