तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों का प्रचार चरम पर है। भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ डीएमके पर सरकारी सुविधाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सेलम में एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी पलनीस्वामी ने डीएमके सरकार पर परिसीमन को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। डीएमके नेता और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कोयंबटूर में पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को दोहराया।
वेल्लोर में चुनाव प्रचार कर रहे पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने डीएमके सरकार के शासन में सामाजिक न्याय नहीं होने की बात कही और बदलाव की मांग की।