जून 21, 2026 9:41 अपराह्न

printer

तमिलनाडु के पेरियापालयम में सी-फूड निर्यात कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

तमिलनाडु के पेरियापालयम स्थित एक समुद्री खाद्य निर्यात कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 70 से अधिक श्रमिक प्रभावित हुए हैं। घटनास्‍थल पर बचाव और उपचार कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और रासायनिक, जैविक तथा परमाणु आपदा से निपटने वाली विशेष टीमों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।