सितम्बर 25, 2026 8:10 अपराह्न

views 25

छात्र लगातार अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाएं, तकनीकी बदलावों के अनुरूप ढलें: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने छात्रों से लगातार अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने तथा तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने का आह्वान किया है। उपराष्‍ट्रपति आज नई दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स-एस.आर.सी.सी में श्री अरुण जेटली स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता के तीसरे संस्‍करण के पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने एस.आर.सी.सी के सौ वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ आगे बढ़ते हुए संस्थान को ऊर्जावान और जीवंत बने रहना चाहिए।     पूर्व केंद...

जून 27, 2026 9:06 अपराह्न

views 46

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज बेंगलुरु के ज्ञान ज्योति सभागार में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती के समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि केम्पेगौड़ा के दूरदर्शी नेतृत्व से पांच शताब्दियों बाद भी समाज लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा द्वारा निर्मित झीलें आज भी पेयजल के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उपराष्‍ट्रपति ने समावेशी विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति केम्‍पेगौडा की प्रतिबद्धता की सराहना की। श्री राधाकृष्णन ने बेंगलुरु ...

अप्रैल 18, 2026 8:29 अपराह्न

views 909

उपराष्ट्रपति: परंपरा और आधुनिकता में संतुलन से सशक्त बनेगा भविष्य

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सभ्यता के गौरव और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाए रखने पर बल दिया है। नई दिल्ली में आज बालगोकुलम के रजत जयंती समारोह के उद्घाटन अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने कहा कि बालगोकुलम जैसे संस्थान मार्गदर्शक का कार्य कर रहे हैं। यह संस्‍थान बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़कर उन्हें आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि अमृत काल में समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में सक्षम जिम्मेदार और मूल्यों से प्रेरित नागरिक ...

अप्रैल 9, 2026 8:22 अपराह्न

views 182

जम्मू-कश्मीर में प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की अपार क्षमता: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की अपार क्षमता है। उपराष्ट्रपति ने यह बात नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कही। यह युवा प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित वतन को जानो कार्यक्रम में भाग ले रहा है। इस अवसर पर, श्री राधाकृष्णन ने प्रतिनिधिमंडल से अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, अपनी जड़ों से जुड़े रहने और जम्मू-कश्मीर को सद्भाव, विकास और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनाने की दिशा ...

नवम्बर 17, 2025 12:37 अपराह्न

views 113

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मीडिया संगठनों से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आग्रह किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मीडिया संगठनों से लोकतांत्रिक व्यवस्था के चौथे स्तंभ के रूप में भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का आग्रह किया है। उन्होंने डिजिटल युग में झूठी और भ्रामक खबरों के प्रसार को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। श्री राधाकृष्‍णन ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। उपराष्‍ट्रपति ने मूल्‍य आधारित पत्रकारिता में स्‍वर्गीय रामोजी राव के प्रयासों की सराहना की। उपराष्‍ट्रपति ने उनकी स्‍मृत...

नवम्बर 15, 2025 12:25 अपराह्न

views 149

राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जयंती 2021 से देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देशभक्ति की एक ऐसी ज्योति प्रज्वलित की जो पीढ़ियों तक जलती रहेगी। उन्होंने कहा कि धरती आबा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत सदैव अमर रहेगी। लोकसभा अ...

नवम्बर 15, 2025 2:15 अपराह्न

views 119

राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों ने राज्य और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह राज्य राष्ट्र के विकास में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।   राष्ट्रपति ने कहा कि यहाँ के आदिवासी समुदायों की समृद्ध लोक कलाएँ देश-विदेश में प्रति...

अक्टूबर 15, 2025 5:06 अपराह्न

views 115

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत रत्न, प्रख्यात वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद किया। सोशल मीडिया पर एक संदेश में, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी वैज्ञानिक, एक प्रेरक नेता और सच्चा देशभक्त बताया।   उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, करुणा और छात्रों के साथ निरंतर संवाद ने उन्हें पीढ़ियों तक प्रिय बनाया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपने शब्दों और कार्यों से, डॉ. कलाम ने ...

फ़रवरी 23, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 179

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर रहेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिन दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री धनखड़ जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सितम्बर 27, 2024 9:02 अपराह्न

views 79

वैश्विक बदलावों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरिः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शांति को मजबूत स्थिति से ही सुरक्षित रखा जा सकता है और वैश्विक बदलावों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। दिल्‍ली में उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में एक कार्यक्रम में श्री धनखड़ ने वैश्विक शांति और सतत विकास के बीच बुनियादी संबंध पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व मामलों की वर्तमान स्थिति सुरक्षा के लिए एक पुनर्निर्धारित दृष्टिकोण की मांग करती है।   उपराष्ट्रपति ने कहा कि साइबर अपराध और आतंकवाद से लेकर जलवायु परिवर्तन और विघटनकारी प्रौद्योगिकियों तक के आधुन...