अगस्त 31, 2024 8:20 अपराह्न

views 64

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने जोर देकर कहा है कि स्‍वच्‍छ ऊर्जा एक विकल्‍प नही है बल्कि यह एक मात्र विकल्‍प है  

        उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने जोर देकर कहा है कि स्‍वच्‍छ ऊर्जा एक विकल्‍प नही है बल्कि यह एक मात्र विकल्‍प है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ ऊर्जा के बिना विश्‍व जीवन के लिए चुनौतियों का सामना करेगा और भविष्‍य के लिए संघर्ष होगा।     उप-राष्‍ट्रपति ने आज उत्‍तराखंड के देहरादून में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - भारतीय पेट्रोलियम संस्‍थान के छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में विश्‍व जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और प्राकृतिक संसाधनो...

अगस्त 21, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 91

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज नई दिल्‍ली में 19वें सीआईआई इंडिया अफ्रीका व्‍यापार सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है-साझा भविष्‍य। इसमें व्‍यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। सम्‍मेलन में 65 देशों के 11 सौ से अधिक अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं, जिनमें 47 अफ्रीकी देश हैं।          

अगस्त 19, 2024 2:11 अपराह्न

views 57

उपराष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार, भाइयों और बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है । इस शुभ अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने सभी से महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होने, एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने का आग्रह किया जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरी तरह से एहसास कर सकें।

अगस्त 13, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 66

ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के 11 दिन बाद ही त्यागपत्र दिया

  ईरान के उपराष्‍ट्रपति मोहम्मद जवाद जरीफ ने नियुक्ति के केवल 11 दिन बाद त्यागपत्र दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जरीफ ने कहा कि वे नये ईरानी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के चयन के लिए बनी संचालन समिति के प्रमुख के रूप में अपने कार्य के परिणाम से संतुष्ट नहीं है। श्री जरीफ के अनुसार 19 मनोनीत मंत्रियों में से कम से कम सात उनकी पहली पसंद नहीं थे। श्री जरीफ ने कहा है कि उनके संदेश का अर्थ ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रति निराशा व्‍यक्‍त करना नहीं है, लेकिन इससे उपराष्...

अगस्त 3, 2024 1:36 अपराह्न

views 83

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल की

  अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल कर ली है। डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष जेमी हैरिसन ने कल यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सुश्री हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के लिए डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त मत प्राप्‍त किए हैं।   कमला हैरिस को लगभग चार हजार प्रतिनिधियों में से दो हजार तीन सौ पचास प्रतिनिधियों के मत प्राप्‍त हुए। पिछले महीने राष्ट्रपति जो.बाइडेन के चुनाव की दौड से बाहर होने के बाद कमल...

जुलाई 30, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 89

वायनाड में भूस्खलन से लोगों की मौतों पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया गहरा शोक

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वायनाड में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने प्रार्थना की है।उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जुलाई 27, 2024 1:31 अपराह्न

views 74

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एएसआईटीए पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां केसरी देवी के सम्मान में एक पौधा लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करना, प्रकृति की रक्षा करना तथा स्थायी जीवन शैली की प्रतिबद्धता को दर्शाना है।

जुलाई 12, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 84

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

जुलाई 8, 2024 10:30 अपराह्न

views 84

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पति के पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे हासिल किया जा सकता है। नई दिल्ली में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत में श्री धनखड़ ने रक्षा भूमि के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुव...

जून 16, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 82

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ संसद भवन परिसर में करेंगे नव-न‍िर्मित प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज संसद भवन परिसर में नव-न‍िर्मित प्रेरणा-स्‍थल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।      प्रेरणा-स्थल का निर्माण संसद भवन परिसर में, महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर एक ही स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया है।