अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न

views 55

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को लेकर नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली का आयोजन

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में तीन सौ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। साइकिल रैली में 1941 से 1945 के महान देशभक्ति युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का भी स्‍मरण किया गया। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। रूसी दूतावास ने बताया कि रूस तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्‍यापार तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान, ...

फ़रवरी 27, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 61

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अमरीका-यूक्रेन खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कल व्हाइट हाउस जाएंगे

    अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की कल व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और अपने देश के बहुमूल्य खनिजों पर अमरीका को अधिकार देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी एक समझौता होगा।    व्हाइट हाउस में कल अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे लोगों की हत्या रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका ने यूक्रेन की मदद के लिए यूरोप से अधिक ख...

फ़रवरी 21, 2025 8:40 पूर्वाह्न

views 65

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष सहित आपसी सहयोग की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।      जोहान्सबर्ग में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर, डॉक्टर जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात की और दक्षिण अफ्रीका की जी-20 प्राथमिकताओं के लिए भारत के सहयोग का आश्वासन दिया।

फ़रवरी 20, 2025 12:51 अपराह्न

views 88

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को रूस के साथ शांति समझौते को लेकर चेतावनी दी

  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी है कि रूस के साथ शांति समझौता हो सकता है जिससे तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को उनके बिना ही खत्‍म किया जा सके। अमरीकी राष्ट्रपति ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।     अमरीका की यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की उस शिकायत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन रियाद में अमरीका और रूस के राजनयिकों के बीच हुई वार्ता का हिस्सा नहीं था और यूक्रेन, बिना उसकी भागीदारी के कि...

फ़रवरी 19, 2025 9:22 पूर्वाह्न

views 87

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की आलोचना की

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की आलोचना करते हुए उन्हें एक खराब वार्ताकार और बेहद अक्षम बताया है। रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर अमरीकी प्रशासन की रूस के साथ बातचीत पर बढ़ते तनाव के बीच श्री ट्रम्‍प ने यह टिप्‍पणी की है। श्री जेलेंस्‍की ने यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों को सऊदी अरब में अमरीकी और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत से बाहर रखने को लेकर अमरीका की आलोचना की थी। श्री ट्रम्‍प ने दावा किया कि बातचीत बहुत अ...

फ़रवरी 19, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 71

रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता में यूक्रेन को शामिल किया जाए: यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की

  यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता में यूक्रेन को शामिल किया जाए। रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका और रूस के बीच एक टीम बनाने पर सहमति के बाद श्री जेलेंस्‍की का यह बयान आया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कल अमरीकी और रूसी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था। श्री जेलेंस्की ने तुर्किये की यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यूक्रेन चाहता है कि उसकी सल...

दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 71

यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा: विदेश मंत्री, रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यदि मिसाइल हमला किया गया तो अमरीका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो को जवाबी सैन्‍य कार्रवाई का सामना करना होगा। श्री लावरोव ने सरकारी समाचार समिति रिया नोवोस्‍ती के साथ एक साक्षात्‍कार में कहा कि रूस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि रूस के लिए बाधाएं पैदा करने वालों को तीखे विरोध का सामना करना पडेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस की रूचि संघर्ष खत्‍म करने में है। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा के मुख्‍य कारणों का समाधान किया जाना...

नवम्बर 28, 2024 12:00 अपराह्न

views 79

सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के कार्य समूह की चौथी बैठक रूस के मास्को में संपन्न

सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के कार्य समूह की चौथी बैठक रूस के मास्को में संपन्न हुई। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में दोनों देशों के बीच परिचालन तालमेल को मजबूत करने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यासों के विस्तार पर भी सहमति व्यक्त की। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के घोषणापत्र पर वर्ष 2000 में हस्ताक्षर किए गए थे, जिसे 2010 में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी क...

नवम्बर 28, 2024 7:52 पूर्वाह्न

views 54

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अवकाश-प्राप्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया है। श्री ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि जनरल कीथ यूक्रेन और रूस के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत होंगे। जनरल कीथ श्री ट्रम्प के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों पर रहे थे। एक अन्य फैसले में, श्री ट्रम्प ने भारतीय मूल के डॉक्टर जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान यानी नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ का प्रमुख नियुक्त किया है। डॉक्टर भट्टाचार्य का जन्म क...

नवम्बर 10, 2024 8:29 अपराह्न

views 52

रूस और यूक्रेन के बीच कल रात रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले हुए

रूस और यूक्रेन के बीच कल रात रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले हुए। मॉस्को ने कुल 145 ड्रोन हमले किए, जो युद्ध के दौरान एक रात में अब तक का सबसे बड़ा हमला है।     यूक्रेन ने आज मॉस्को की ओर अप्रत्‍याशित 34 ड्रोन हमले किए। 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद से यह रूसी राजधानी पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला है, जिससे शहर के तीन प्रमुख हवाई अड्डों से उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा और एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।     ड्रोन हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा उत्तर कोरिया...