अक्टूबर 24, 2025 8:07 अपराह्न

views 80

रूस के मॉस्‍को में हुए ड्रोन हमले में एक बालक सहित पांच लोग घायल

रूस में मॉस्‍को स्थित क्रासदवगोर्सक के एक रिहायशी भवन पर हुए ड्रोन हमले में एक बालक सहित पांच लोग घायल हुए। स्‍थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोबायोव ने कहा है कि ड्रोन से यह हमला 14वीं मंजिल पर स्थित आपर्टमेंट पर किया गया।   रूसी सामचार एजेंसी, तास ने खबर दी है कि इस ड्रोन हमले में तीन अपार्टमेन्‍ट्स को क्षति पहुंची। भवन निवासियों ने बताया है कि ड्रोन का विस्‍फोट बहुत शक्तिशाली था। ड्रोन हमले से बचने के लिए लगभग 70 लोगों को अन्‍य स्‍थानों पर स्‍थानांतरित कर दिया गया।    

अक्टूबर 9, 2025 9:04 अपराह्न

views 88

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 25 दिसंबर 2024 को हुए अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की है। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी। श्री पुतिन ने अपने अज़रबैजानी समकक्ष से कहा है कि मास्को पिछले साल एक अज़रबैजानी यात्री विमान को गलती से मार गिराने में अज़रबैजान की भूमिका के लिए उसे मुआवज़ा देगा। इससे दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुँचा था। रूसी नेता ने आज ताजिकिस्तान के दुशांबे में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई। ...

सितम्बर 26, 2025 1:47 अपराह्न

views 286

रूस वर्ष 2030 तक विश्व की पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करेगा: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस वर्ष 2030 तक विश्व की पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करेगा। जो एक पुर्नचक्रित ईंधन इस्‍तेमाल करने वाली प्रणाली होगी। यह घोषणा उन्‍होंने वर्ल्‍ड एटोमिक वीक फॉरम में मॉस्‍को में की। पुतिन ने कहा कि यह प्रणाली 95% तक खर्च हो चुके ईंधन का पुन: उपयोग करेगी, जिससे रेडियोधर्मी कचरे में भारी कमी आएगी और यूरेनियम की मांग कम होगी।   उन्होंने इसे रूस की सबसे गौरवपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक बताया।यह प्रणाली टॉम्स्क क्षेत्र में बनाई जाएगी। पुतिन ...

सितम्बर 25, 2025 8:11 अपराह्न

views 73

रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद पद छोड़ देंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ देंगे। अमरीकी निजी मीडिया के साथ साक्षात्कार में श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर युद्ध समाप्त हो जाता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।   उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका एकमात्र लक्ष्य युद्ध समाप्त करना है। श्री ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि अगर युद्धविराम हो जाता है तो वह संसद से चुनाव कराने का अनुरोध करेंगे।   श्री जेलेंस्‍की 2019 में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति चुने गए थे। राष्‍ट्रपति पद के लिए अगला...

सितम्बर 12, 2025 8:33 अपराह्न

views 80

रूस ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता स्थगित की, कूटनीतिक समाधान पर प्रतिबद्धता बरकरार

रूस ने घोषणा की है कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता स्थगित कर दी गई है, लेकिन रूस, यूक्रेन विवाद के कूटनीतिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने आज मास्को में संवाददाताओं को बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत संभव है, लेकिन फिलहाल स्थगित है। इस वर्ष तुर्कीए की राजधानी इस्तांबुल में तीन दौर की वार्ता हुई, जिनमें से आखिरी जुलाई में हुई थी। संभावित नई आमने-सामने की बैठक या संभावित ऑनलाइन संचार के बारे में पूछे जाने पर, श्री पेसकोव ने कहा कि रूसी वार्ताकारों के ...

सितम्बर 9, 2025 4:13 अपराह्न

views 448

भारतीय सेना का एक दल बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ज़ापद 2025 में भाग लेने के लिए रूस रवाना

भारतीय सेना का एक दल रूस में कल से शुरू हो रहे बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ज़ापद 2025 में भाग लेने के लिए आज रवाना हो गया। सात दिन के इस अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना, अंतर-संचालन क्षमता में सुधार और पारंपरिक युद्ध तथा आतंकवाद-रोधी अभियानों में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करना है।   रक्षा मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि भारतीय सेना के दल का नेतृत्व कुमाऊँ रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य सैनिक भी कर रहे हैं। भारतीय दल में सेना के 57 जवान, व...

सितम्बर 8, 2025 8:40 अपराह्न

views 67

रूस के कीव क्षेत्र में ताप विद्युत उत्पादन केंद्र पर हमले से विद्युत और गैस आपूर्ति बाधित

रूस की सेना ने कीव क्षेत्र में एक ताप विद्युत उत्पादन केंद्र पर रात भर हमले किए। इससे आज स्थानीय विद्युत और गैस आपूर्ति बाधित हो गई।   यूक्रेन की बिजली कंपनी ने पुष्टि की है कि कई क्षेत्रों में विद्युत केन्‍द्रों को निशाना बनाया गया। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।   रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी यूक्रेन के विद्युत केंद्रों पर हमले की पुष्टि की है। कीव क्षेत्र के गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने कहा कि हमले से गैस ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गई। वर्ष 2022 के बाद से रूस ने यूक्रेन के विद्य...

अगस्त 17, 2025 7:10 पूर्वाह्न

views 82

रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को समझौता करना होगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को समझौता करना होगा क्योंकि रूस एक महाशक्ति है,जबकि यूक्रेन नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ अलास्का में बैठक के बाद श्री ट्रम्प ने यूक्रेन से समझौता करने की अपील की।   श्री ट्रम्प ने कहा कि उनका काम दोनों देशों के बीच बातचीत कराना है और रूस-यूक्रेन को सीधे शांति समझौता करना चाहिए क्योंकि संघर्ष-विराम अक्सर स्थायी नहीं होते।     इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कल वाश...

अगस्त 8, 2025 9:50 अपराह्न

views 100

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से की विस्‍तृत बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से विस्‍तृत बातचीत की। श्री पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ संकल्‍प को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने रा...

जुलाई 4, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 89

सभी लक्ष्य हासिल होने तक यूक्रेन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि सभी लक्ष्य हासिल होने तक यूक्रेन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुतिन ने कल अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच टेलीफोन पर एक घंटे तक बातचीत के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए रूस के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष का कूटनीतिक समाधान तलाशना जारी रखेगा। रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने लगभग साढ़े चार साल से जारी युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने के राष्‍ट्रपति ट्...